Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग में सुस्‍ती से सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (17:19 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग की सुस्ती से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन की गिरावट में 50 रुपए फिसलकर 34,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 150 रुपए लुढ़ककर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,306.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर लुढ़ककर 1,308.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 15.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वैश्विक दबाव के बीच पीली धातु की जेवराती मांग घटने से सोना 50 रुपए फिसलकर 34,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 33,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपए सस्ती होकर 26,000 रुपए पर आ गई।

औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर 150 रुपए लुढ़ककर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 135 रुपए टूटकर 39,490 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख