dharma sangrah
✕

भाजपा नेता के हमलावर आतंकियों से मुठभेड़, जवान शहीद

Updated: गुरुवार, 15 मार्च 2018 (20:25 IST)
श्रीनगर। राजधानी श्रीनगर के पास खोनमोह में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गुरुवार दोपहर से मुठभेड़ जारी है। ये आतंकी राज्य में सत्ता में सहयोगी पार्टी भाजपा के एक नेता पर हमला करके भाग गए थे। इन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया था और उनके बीच मुठभेड़ जारी है।


आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में राज्य के ही पुलवामा में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। इससे पहले पांपोर के साथ सटे खुन्मोह में वीरवार को एक स्थानीय भाजपा नेता का अंगरक्षक आतंकी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आतंकियों ने अंगरक्षक की राइफल भी छीनने का प्रयास किया था, लेकिन नाकाम रहे।

फिलहाल, पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, खन्मोह कस्बे के बालहामा इलाके में अरश मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता मोहम्मद अनवर खान अपने दो सरकारी अंगरक्षकों के साथ किसी काम से गए हुए थे। कुछ लोगों का दावा है कि यह संस्थान भाजपा नेता का है।

भाजपा नेता संस्थान के भीतर ही थे जबकि उनके अंगरक्षक बाहरी परिसर में खड़े थे। इसी दौरान वहां तथाकथित तौर पर चार आतंकी आए। उन्होंने भाजपा नेता के अंगरक्षक पर हमला करते हुए उसकी राइफल छीनने का प्रयास किया।लेकिन उसने आतंकियों का मुकाबला किया।

इस बीच, वहां अफरा तफरी भी फैल गई। इस पर आतंकी वहां बिना राइफल लूटे भाग निकले, लेकिन हमले में भाजपा नेता का अंगरक्षक जख्मी हो गया। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख