suvichar
✕

शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा कर्मचारी घायल

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (16:21 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मंगलवार को दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि कुंडुल्लान गांव में मुठभेड़ स्थल के निकट सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में तीन आम नागरिक भी घायल हो गए।


पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के कुंडुल्लान में मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने शोपियां के एक गांव की घेरेबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आम लोग कुंडुल्लान में मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए और सुरक्षा कर्मचारियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन आम नागरिक घायल हो गए। (भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख