sawan somwar

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क तहस-नहस, आतंकियों की उम्र भी घटी

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (20:08 IST)
नई दिल्ली। दशकों से आतंकवाद की आग में जल रहे कश्मीर में अब आतंकवाद की कमर बुरी तरह टूट गई है। यह दावा किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं बल्कि अमेरिकी वेबसाइट न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है। इसके मुताबिक अब घाटी में 250 आतंकी ही बचे हैं। 
 
टाइम्स में जैफरी गेटलमैन की ‍यह रिपोर्ट इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि अब आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान उनके समर्थन में स्थानीय लोग पथराव भी करने लगे हैं। कश्मीर के बदले हालात के लिए सेना की सख्ती और रणनीति को जिम्मेदार माना जा रहा है। 
 
गौरतलब है कि जनरल बिपिन रावत के सेना की कमान संभालने के बाद यह माना जा रहा था कि वे आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएंगे। उन्होंने अपने बयान में यह जाहिर भी कर दिया था। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल पहले 1000 से ज्यादा होती थी, जो कि अब 250 के आसपास ही रह गई है। सुरक्षा बलों के ऑपरेशन का यह नतीजा है कि अब ज्यादातर आतंकी कश्मीर में दो साल से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाते। 
 
हमारे जम्मू कश्मीर संवाददाता सुरेश डुग्गर भी इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हैं। उनके अनुसार कश्मीर यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर रफी मोहम्मद बट आतंकवाद का दामन थामने के 24 घंटे के भीतर मारा गया। जाहिद नजीर को सुरक्षाबलों ने 30 दिनों के भीतर मार गिराया, जबकि ईसा फाजली को साल के भीतर मार गिराया। सद्दाम वानी आतंकवादी के रूप में 3 साल ही जिंदा रह पाया। 
 
याद करिए आतंकवादियों का वह फोटो जिसमें कुख्यात आतंकवादी बुरहान वानी एवं अन्य आतंकी दिखाए गए। यह फोटो तब काफी सुर्खियों में आया। सुरक्षाबलों ने इन सभी आतंकियों को चुन-चुनकर मार गिराया। हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई है कि पाकिस्तान में हुए राजनीतिक बदलाव का असर कश्मीर पर जरूर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में खून-खराबा बढ़ने की आशंका भी जताई है।     
 
पाकिस्तानी मदद पर रोक : इस रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर आतंकी 2 साल के भीतर ही मारे जा रहे हैं। सेना की सीमा और भीतरी इलाकों में सख्ती के चलते आतंकी संगठनों को पाकिस्तान से भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। साथ ही आतंकियों का सीमा पार करना भी अब आसान नहीं रहा है। 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

अगला लेख