सम्बंधित जानकारी
- विपक्षी खेमे के सरदार, कौन कितने असरदार?
- अगस्त 2018 : देश, विदेश मौसम, व्यापार, सोना, चांदी, अनाज सबका हाल, जानिए कैसा होगा यह माह
- नगमा ने पूछा, राहुल गांधी के आंख मारने में गलत क्या है...
- शादी से पहले अमेरिका में फंसा भारतीय, सुषमा ने दिया मदद का भरोसा
- मॉब लिंचिंग पर इमाम बुखारी ने मोदी और राहुल को लिखे पत्र
डोकलाम मुद्दे पर राहुल का तीखा हमला, चीन के सामने झुकीं सुषमा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में कल डोकलाम के मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह चीन की ताकत के सामने झुक गईं।
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'आश्चर्य की बात है कि सुषमा जी जैसी महिला चीन की ताकत के सामने झुक गईं। एक नेता के प्रति पूर्ण समर्पण का मतलब यह हुआ कि सीमा पर तैनात हमारे बहादुर जवानों के साथ विश्वासघात किया गया है।'
दरअसल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में कल कहा था कि डोकलाम मुद्दा ‘परिपक्व कूटनीति' के माध्यम से सुलझाया जा चुका है और इसके बाद से संबंधित क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है। (भाषा)
