ramcharitmanas
✕

आतंकी हमले की साजिश को NIA ने किया नाकाम, 16 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (11:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को अंसारुल्ला मामले में सैयद मोहम्मद बुखारी के चेन्नई स्थित आवास और दफ्तर में छापेमारी की। इस छापेमारी में भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल 16 लोगों को गिरफ्त में लिया गया।
 
एनआईए ने इसके साथ ही हसन अली युनुसमरिकर और हरीश मोहम्मद के तमिलनाडु के नागापट्टिनम स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। ये सभी प्रतिबंधित संगठन सिमी के स‍मर्थित माने जाते हैं।
 
खबरों के मुताबिक शनिवार सुबह NIA की टीम ने तमिलनाडु के मदुरै, थेनी, नेलाई समेत कई इलाकों में छापेमारी की और 16 लोगों को गिरफ्तार किया। NIA ने इनके खिलाफ अंसारुल्ला नाम के आतंकी संगठन बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
 
16 लोगों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की ओर से आए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये सभी लोग भारत में आतंकी हमले करने की साजिश रच रहे थे। एनआईए की टीम ने दावा किया है कि यह सभी इन आंतकी हमलों के लिए कुछ और लोगों को साथ जोडना चाहते थे। इसके साथ ही वह हमले करने के लिए लोगों को ट्रेनिंग भी दे रहे थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख