Daily Horoscope
✕

Weather Update : कई राज्‍यों में झुलसा रही गर्मी, MP में पारा 42 के पार, जानें देशभर का मौसम

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (12:12 IST)
Weather Update News : देश के कई राज्य इस समय मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। कहीं गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है तो कहीं आंधी-बारिश से लोग परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने अभी इन राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश के 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज धूप और लू का असर बढ़ जाएगा। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्यों में गर्मी का कहर, लू की चेतावनी, यहां पारा 40 के पार
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में पारा 40°C के पार, इन राज्यों में लू का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

यहां लू चलने की संभावना

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है। महाराष्ट्र के अकोला में सबसे ज्यादा 44.2 सेंटीग्रेड तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में आज भी तेज गर्मी बनी रहेगी। तापमान लगभग 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। हल्की बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है, लेकिन गर्मी कम नहीं होगी।

नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री पहुंचा

मध्य प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश के 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा है। रतलाम में 42.8 डिग्री और कई जिलों में 41 से 42 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ALSO READ: Weather Update : नहीं थम रहा बारिश का दौर, कई राज्‍यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

यहां गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट

बिहार में अप्रैल के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, लेकिन अगले 48 घंटे बिहार के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 48 घंटे आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कल दिन भर रुक-रुक कर बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी के बीच आज राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते लगभग आधा दर्जन जिलों में बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, जानें देशभर का मौसम

यहां बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल तक भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल के बीच तेज बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ कुछ जगहों पर बर्फबारी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख