biodatamaker

'गायब' हुए तेजप्रताप, परिवारवाले करते रहे इंतजार, तलाक के फैसले पर पीछे हटने को नहीं तैयार

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (12:05 IST)
लालू पुत्र बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का तलाक केस मामला ठंडा होता दिखाई नहीं दे रहा है। तेज प्रताप यादव परिवार वालों की नहीं मान रहे हैं। खबरों के मुताबिक तेज प्रताप का पटना में इंतजार हो रहा था लेकिन फिलहाल वे गायब बताए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार तेज प्रताप सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वृंदावन चले गए हैं। खबरों के अनुसार तेजप्रताप बनारस पहुंच गए हैं।
 
रांची में रविवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलकर पटना लौट रहे तेज प्रताप अचानक बुखार और जलन से पीड़ित होने की बात कहकर बोधगया में ही रुक गए थे। जब होटल में उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि वे गायब हैं। उनके वृंदावन जाने की खबर सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं थी।  उधर पटना में तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी, पत्नी ऐश्वर्या राय और भाई तेजस्वी यादव उनका इंतजार करते ही रह गए। बताया जाता है कि तेजप्रताप तलाक वाले मामले पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 
 
तेजप्रताप ने गुरुवार को तलाक की अर्जी परिवार न्यायालय में दायर की थी। पिता लालू प्रसाद की बात न मानने के सवाल पर तेज ने कहा, 'पापा मेरी बात मान रहे हैं, जो हम उनकी बातें मान लें। मेरे मम्मी-पापा, भाई-बहन सभी ऐश्वर्या का साथ दे रहे हैं।
 
टिकट पर हुआ संग्राम : खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका प्रसाद राय को सारण लोकसभा सीट से टिकट दिलाना चाहती थीं। इसके लिए वे लगातार तेज प्रताप पर दबाव बना रही थीं। तेज प्रताप ने यह आरोप भी लगाया कि ऐश्वर्या हनीमून मनाने के लिए इंडोनेशिया के बाली जाना चाहती थीं लेकिन धार्मिक प्रवृत्ति की वजह से वे वहां नहीं जाना चाहते थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख