शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Taj Mahal, royal couple, Agra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 अप्रैल 2016 (00:38 IST)

आम पर्यटकों के साथ शाही जोड़ा करेगा ताज का दीदार

आम पर्यटकों के साथ शाही जोड़ा करेगा ताज का दीदार - Taj Mahal, royal couple, Agra
आगरा। शाही जोड़े के आने पर ताजमहल के बन्द होने के कयासों पर आज विराम लग गया। डायना की तरह कैट और विलियम भी आम लोगों के बीच में ही ताज देखेंगे। शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए पुरातत्व विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।
पुरातत्व अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह के अनुसार अभी तीन दिन पहले सऊदी अरब के प्रिंस ताजमहल आए तो उन्हें साधारण प्रोटोकॉल मिला और वह ताज देखकर चले गए किसी को पता भी नहीं चला। जब तक शाही घराने की जिम्मेदारी इस जोड़े को नहीं मिलती वे राष्ट्राध्यक्ष नही हैं और इसलिए उन्हें वह प्रोटोकॉल नहीं दिया जा सकता है पर उनकी सुरक्षा अवश्य बढ़ानी पड़ेगी।
 
सूत्रों के अनुसार शाही जोड़ा 16 अप्रैल शनिवार को शाही जोड़ा विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 12 बजे उतरेगा और यहां से सड़क मार्ग से शिल्पग्राम रोड पर अमर विलास में पहुंचेंगे। 
 
यहां दोपहर भोजन के बाद 4 बजे बैटरी चालित वाहन से ताजमहल के पूर्वी गेट से ताज के अंदर जाएंगे। दो घंटे के बाद छह बजे होटल वापस आएंगे और रात्रि भोज होटल में ही करने के बाद रात 10 बजे दिल्ली रवाना होंगे। (भाषा)