Daily Horoscope
✕

मुंबई ब्लास्ट के आरोपी ताहिर मर्चेंट की मौत

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (18:57 IST)
मुंबई। मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के एक दोषी एम. ताहिर मर्चेंट ऊर्फ ताहिर टकला की बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मर्चेंट को इस मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) बीके उपाध्याय ने कहा कि पुणे के यरवदा सेंट्रल जेल में बंद मर्चेंट को तड़के करीब तीन बजे दिल का दौरा पड़ा और उसे सासून अस्पताल ले जाया गया।'

उन्होंने बताया कि ताहिर पर इलाज का कुछ असर नहीं हुआ और तड़के करीब 3.45 बजे उसकी मौत हो गई।  इससे पहले पिछले साल इन्हीं बम धमाकों के एक अन्य दोषी मुस्तफा दौसा की भी सजा सुनाए जाने से पहले मौत हो गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मुस्तफा को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत थी। (एजेंसियां)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख