dharma sangrah
✕

चारधाम की यात्रा शुरू

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (18:24 IST)
उत्तरकाशी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में सालाना चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के पूजा-पाठ के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के पट बुधवार को खोल दिए गए। गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि ठंडे मौसम की वजह से पिछले करीब छ: महीने से बंद पड़े गंगोत्री मंदिर के दरवाजे दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए, वहीं यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गए।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि देवी गंगा की मूर्ति डोली में गंगोत्री मंदिर सुबह करीब 10 बजे पहुंची। ठंड के दौरान देवी की प्रतिमा को भैरव घाटी में रखा जाता है। मंदिर के दरवाजों को खोलने से पहले पुजारियों ने करीब तीन घंटे तक यहां विशेष पूजा की।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि इसी तरह की पूजा-अर्चना यमुनोत्री में भी हुई। चारधाम यात्रा के अन्य दो बड़े मंदिर केदारनाथ और बद्रीनाथ के पट भी क्रमश : 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को खुलेंगे।  (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

अगला लेख