Hanuman Chalisa
✕

स्विगी ने शुरू की नई नीति, अब कर्मचारी नौकरी के साथ अन्य कार्य भी कर सकेंगे

Updated: बुधवार, 3 अगस्त 2022 (16:43 IST)
नई दिल्ली। 'ऑनलाइन' खाना ऑर्डर तथा 'डिलीवरी' सुविधा देने वाली कंपनी स्विगी ने बुधवार को कहा कि वह उद्योग में अपनी तरह की पहली 'मूनलाइटिंग' नीति लेकर आई है जिसमें कर्मचारी आंतरिक स्तर पर मंजूरी लेकर दूसरे कार्य या अन्य परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं। उसने कहा कि ये परियोजनाएं नि:शुल्क या आर्थिक लाभ देने वाली भी हो सकती हैं।
 
कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसमें ऐसी कार्य हो सकते हैं, जो कार्यालय के बाद या हफ्ते की छुट्टी के दौरान हो जिससे उनके काम पर असर नहीं पड़े और न ही स्विगी के व्यवसाय को लेकर हितों का टकराव हो।
 
'मूनलाइटिंग पॉलिसी' के तहत कर्मचारियों को एक और नौकरी करने की इजाजत होती है। वे दूसरी नौकरी कुछ नियम एवं शर्तों के साथ अपने प्राथमिक कार्य के कामकाजी घंटों के अतिरिक्त कर सकते हैं। कंपनी ने इस कदम के पीछे वजह बताई कि देशभर में लॉकडाउन लगने के दौरान अनेक कामकाजी लोगों के नए शौक विकसित हुए, कई ने ऐसी गतिविधियां शुरू कीं, जो आय का अतिरिक्त स्रोत उन्हें देती हैं।
 
बयान में कहा गया कि यह किसी गैरसरकारी संगठन के साथ स्वैच्छिक रूप से काम करना, नृत्य प्रशिक्षक, सोशल मीडिया पर सामग्री प्रदान करना जैसे कार्य हो सकते हैं। स्विगी का मानना है कि पूर्णकालिक रोजगार के अलावा इस तरह की परियोजनाओं का किसी भी व्यक्ति के पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। पिछले महीने स्विगी ने अपने कर्मचारियों के दफ्तर आने की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए स्थायी रूप से कहीं से भी काम करने की सुविधा देने की घोषणा की थी।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख