Daily Horoscope
✕

वाह सुषमा... कश्मीरी को बताई उसकी सही जगह...

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (12:34 IST)
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का वाकई जवाब नहीं है। विदेशों में रह रहे भारतीयों की कई मौकों पर उन्होंने एक ट्‍वीट पर मदद की है। मदद तो उन्होंने इस बार भी की, लेकिन मदद मांगने वाले को पहले उसकी सही जगह बताई।
 
गौरतलब है कि सुषमा ट्‍विटर पर काफी सक्रिय हैं और लोगों की आगे बढ़कर मदद करती हैं। भारत में इलाज के लिए आने वाले पाकिस्तानियों को भी वे मदद उपलब्ध करवाती हैं। ट्‍विटर पर उनकी सक्रियता को लेकर इसके लिए प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। 
 
दरअसल, शेख अतीक नामक एक व्यक्ति ने 5 अप्रैल को सुषमा से ट्‍वीट कर मदद मांगी कि उसका पासपोर्ट खराब हो गया है। चूंकि उसकी तबीयत खराब है, इसलिए वह भारत आना चाहता है।
 
अतीक ने खुद को भारत प्रशासित कश्मीर का बताया था। इस ट्‍वीट के जवाब में सुषमा ने यह कहते हुए उसकी मदद से इंकार कर दिया कि यहां भारत प्रशासित कश्मीर जैसी कोई जगह ही नहीं है। सुषमा ने साथ में यह भी जोड़ा कि यदि आप जम्मू कश्मीर से हैं तो आपकी मदद अवश्य की जाएगी।
 
सुषमा के इस जवाब के कुछ समय बाद ही शेख अतीक ने अपनी प्रोफाइल में लोकेशन बदलकर जम्मू-कश्मीर किया और दोबारा ट्वीट कर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर से है और फिलिपींस में मेडिकल का कोर्स कर रहा है। इस ट्‍वीट के बाद सुषमा ने तत्काल मदद के निर्देश दे दिए। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख