ramcharitmanas

स्विट्जरलैंड से आए प्रेमी जोड़े पर हमला, क्या बोलीं सुषमा...

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (11:19 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को फतेहपुर सीकरी में युवाओं के समूह द्वारा स्विट्जरलैंड के एक युवा प्रेमी जोड़े पर हमला करने की खबर पर उत्तर प्रदेश सरकार से आज जानकारी मांगी। सुषमा ने यह भी कहा कि उनका कार्यालय प्रेमी जोड़े से मिलेगा।
 
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, 'मुझे अभी इस बारे में पता चला। मैंने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। मेरे अधिकारी अस्पताल में उनसे मिलेंगे।'
 
खबर के अनुसार, फतेहपुर सीकरी में युवाओं के समूह ने स्विट्जरलैंड के एक प्रेमी जोड़े का पीछा किया और पत्थरों एवं लाठियों से उन पर हमला किया जिससे दोनों घायल हो गए।
 
क्वेंटिन जेरेमी क्लेर्क (24) अपनी प्रेमिका मैरी द्रोज (24) के साथ 30 सितंबर को भारत आया था। क्लेर्क के हवाले से बताया गया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ आगरा में घूमने के बाद फतेहपुर सीकरी में रेलवे स्टेशन के निकट घूम रहा था तभी समूह ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और बाद में उन पर हमला किया।
 
खबर के अनुसार, जोड़े ने कहा कि वे जमीन पर घायल और खून से लथपथ पड़े थे और वहां खड़े लोग अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना रहे थे। (भाषा) 

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द : छात्रों की जीत के बाद क्यों राहुल गांधी के नारों से गूंजा रांची, बैकफुट पर आई हेमंत सरकार, बीजेपी क्यों रह गई पीछे?

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख