shradh paksha
✕

Sushant Singh’s Death: क्‍या सुशांत सिंह‍ के लिए भारत में बन गया सबसे बड़ा ‘डि‍जिटल कैंपेन’?

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (17:56 IST)
अभि‍नेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के बाद सीबीआई जांच में जुट गई है। यह तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि सुशांत की मौत के पीछे कौन लोग और क्‍या वजह है, लेकिन उनकी मौत को लेकर न्‍यूज चैनल और खासतौर से सोशल मीडि‍या पर जो हल्‍ला है वो अब तक किसी शख्‍स‍ि‍यत के लिए नहीं देखा गया है।

फेसबुक हो, ट्वि‍टर हो या इंस्‍टाग्राम। सब पर सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। ट्व‍िटर पर लगातार इंसाफ को लेकर ट्रेंड्स की मदद से कैंपेन चल रहे हैं। 14 जून को जब सुशांत मुंबई में मृत पाए गए थे तब से लेकर अब तक ट्व‍ि‍टर पर वे ट्रेंड हैं। कोई व्‍यक्‍त‍ि अपनी मौत के बाद इतनी चर्चा में नहीं रहा।

हाल ही में सुशांत के परिवार और फैन्स ने एक और डिजिटल कैंपेन शुरू किया है। जिसमें वे लोग खुद को #Warriors4SSR बता रहे हैं। सुशांत के लिए चलाए गए इस डि‍जिटल कैंपेन में 2 मि‍लि‍यन से ज्‍यादा लोगों ने हिस्‍सा लिया था।

इसमें सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्ती, उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, सासंद सुब्रमण्यम स्वामी समेत कई लोग शामिल हुए।

दरअसल, सासंद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा सुशांत के केस के लिए अपॉइंट किए गए वकील ईशकरण भंडारी ने यह कैंपेन शुरू किया था। यह उनका दूसरा डिजिटल कैंपेन था। इसके पहले 22 जुलाई को भी वे #Candle4SSR नाम से एक डिजिटल कैंपेने चला चुके हैं। जिसे बहुत सपोर्ट मिला था। दो घंटे में ट्विटर पर 6 लाख लोगों ने सपोर्ट देकर इसे सबसे बड़ा कैंपेन बना दिया।

इसके अलावा ट्व‍िटर और इंस्‍टाग्राम पर लगातार #justiceforsushantsinghrajput ट्रेंड में बना हुआ है। इसके अलावा मामले में आरोपी रि‍या चक्रवर्ती को सजा दिलाने के लिए भी कई तरह के ट्रेंड जारी है।

भारत ही नहीं, अब विदेशों में भी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग उठ रही है। हाल ही में सुशांत की बहन श्‍वेता सिंह कीर्त‍ि ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडि‍यो शेयर किया है जो भारत से बाहर के किसी देश का है जिसमें एक रोड साइड डि‍स्‍प्‍ले पर सुशांत के लिए जस्‍टि‍स फॉर सुशांत सिंह राजपूत लिखा हुआ था।

हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में बि‍लबोर्ड पर सुशांत के परिवार को न्‍याय दिलाने के लिए डि‍स्‍प्‍ले की भी खबर आई थी, हालांकि इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं हो पाई कि‍ यह सही है या गलत।

दरअसल, भारत में सुशांत की मौत पब्‍लि‍क सेंटिमेंट बन गई है। कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि यह आत्‍महत्‍या है। लेकिन यह सही है कि सुशांत मामले में अब तक का सबसे बड़ा डि‍जिटल कैंपेन चल रहा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख