Hanuman Chalisa

हैरान रह गए यात्री, यह कहां पहुंच गई ट्रेन...

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (11:20 IST)
नई दिल्ली। पानीपत से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली 64464 नंबर की ईएमयू ट्रेन मंगलवार को रेलकर्मी की गलती से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यह तो शुक्र है कि ट्रैक खाली होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस पूरे सब्जी मंडी के लॉग ऑपरेटर (ट्रेनों की आवाजाही का रिकॉर्ड दर्ज करने वाला कर्मचारी) असलम को निलंबित कर दिया गया है।
 
ट्रेन सुबह 7.38 बजे सब्जीमंडी रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी समय सोनीपत से पुरानी दिल्ली जाने वाली 64004 नंबर की ट्रेन भी आने वाली थी। भ्रमित होने से लॉग ऑपरेटर ने आगे गलत जानकारी दे दी और पानीपत से आने वाली ट्रेन को पुरानी दिल्ली जाने वाले ट्रैक पर ग्रीन सिग्नल मिल गया। ट्रेन पुरानी दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर पहुंची, जहां से उसे नई दिल्ली भेजा गया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नितिन चौधरी ने बताया कि लॉग ऑपरेटर को निलंबित करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सर्दियों में असम से आने वाली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली की जगह आनंद विहार टर्मिनल पर चली गई थी। (एजेंसियां)
 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख