Hanuman Chalisa

सुरेश प्रभु को नागर विमानन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (15:44 IST)
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु को शनिवार को नागर विमानन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ही तेलुगुदेशम  पार्टी (तेदेपा) के अशोक गजपति राजू का इस्तीफा स्वीकार किया था। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश प्रभु को उनके मौजूदा मंत्रालय के अतिरिक्त नागर विमानन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। 
 
तेदेपा प्रमुख एवं आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू द्वारा अपने मंत्रियों को केंद्र सरकार से हटाने के फैसले के बाद राजू और तेदेपा के एक अन्य सांसद वाईएस चौधरी ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में नाकाम रहने के कारण विपक्ष के निरंतर हमलों के चलते नायडू ने यह फैसला किया। (भाषा) 

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

LIVE: छात्र आंदोलन के बीच पीएम मोदी की पोस्ट, पेपर लीक पर फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

अगला लेख