sundarkand

पश्चिम बंगाल में युवा टीवी अभिनेत्री ने आत्महत्या की

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (15:35 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक युवा टीवी अभिनेत्री का शव दक्षिणी कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाका स्थित उनके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया।
 
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ताला तोड़कर मौमिता साहा  (23) के फ्लैट के अंदर घुसी, जहां उन्होंने अभिनेत्री का शव कमरे के पंखे से लटकता हुआ पाया। कुछ महीने से वे इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं।
 
उन्होंने बताया कि फ्लैट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फ्लैट में वह अकेली रहती थीं। शुक्रवार दोपहर से फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला देख घर के मालिक ने हमें शनिवार को सूचित किया। अभिनेत्री की कथित आत्महत्या मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वे बहुत अवसाद में थीं।
 
उन्होंने कहा कि हमने उनके सोशल नेटवर्किंग साइट की पड़ताल की। उनकी पोस्ट अवसाद से भरी थीं। हम लोग उनके मोबाइल फोन कॉल के डिटेल भी खंगाल रहे हैं। (भाषा)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

'अब जब चाहे अयोध्या-काशी जाएंगे', CM योगी की सौगात से भावुक हुईं बुजुर्ग महिलाएं, बोलीं- अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा

50000 हजार बेटियों को अक्टूबर-नवंबर में मिलेगी स्कूटी, महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा, रक्षाबंधन पर CM योगी ने खोला सौगातों का पिटारा

यूपी में 60 से अधिक उम्र की महिलाओं को CM योगी का रक्षाबंधन पर बड़ा उपहार, कर सकेंगी फ्री बस यात्रा

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

अगला लेख