manglik dosh calculator
✕

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (19:32 IST)
Supriya Shrinate's statement on Odisha incident : कांग्रेस ने ओडिशा के एक थाने में एक सैन्य अधिकारी पर कथित हमले और उसकी मंगेतर के साथ यौन दुर्व्यवहार की घटना को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों में रक्षक भक्षक बन जाते हैं। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और महिला आयोग को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।
 
ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भुवनेश्वर के भरतपुर पुलिस थाने में एक सैन्य अधिकारी पर कथित हमले और उसकी मंगेतर के साथ यौन दुर्व्यवहार के सिलसिले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। सुप्रिया ने कहा, ये सब उस ओडिशा में हो रहा है, जहां भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की बातें करते हैं।
ALSO READ: शतरंज की चालें बाक़ी हैं, इंतज़ार कीजिए, Rahul के Raebareli से लड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत ने समझाई क्रोनोलॉजी
उन्होंने कहा, पीड़ित महिला खुद एक वकील होने के साथ ही भारतीय सेना के अधिकारी की मंगेतर हैं, जो सिख रेजिमेंट में मेजर हैं। यह देश सिख रेजिमेंट की सेवा का ऋण ऐसे चुका रहा है? कांग्रेस नेता का कहना था, पुलिस को देखकर जिन अपराधियों की रुह कांप जानी चाहिए, वही पुलिस वाले मदद मांगने गई महिला का यौन शोषण करते हैं। ऐसे में महिलाएं कहां सुरक्षित हैं?
ALSO READ: Haryana Election : कांग्रेस ने सांसदों के काटे टिकट, नेता-पुत्रों पर हुई मेहरबान
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आखिर ऐसा क्यों है कि जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार बनती है, वहां रक्षक.. भक्षक बन जाता है? नरेन्द्र मोदी दौड़-दौड़कर पार्टी का प्रचार करेंगे, लेकिन इन मामलों में वे और भाजपा की महिला मंत्रियों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा।
ALSO READ: कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी पर साधा निशाना
सुप्रिया ने कहा, हमारी मांग है कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता बनाई जाए, महिला विरोधी अपराधों पर नरेन्द्र मोदी चुप्पी तोड़ें और महिला आयोग इस मामले का संज्ञान ले। ये मानवाधिकार का मामला है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख