• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Suprime court gives relief to MS Dhoni
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (16:02 IST)

बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को दी राहत

Suprime court
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भगवान विष्णु के रूप में कथित रूप से पेश करने के मामले में उनके खिलाफ दायर आपराधिक शिकायत निरस्त कर दी। 
 
न्यायालय ने पत्रिका के संपादक के खिलाफ भी आपराधिक शिकायत निरस्त करते हुए कहा कि धार्मिक भावनायें भडकाने का मामला नहीं बनता है।
 
न्यायालय ने कहा कि यदि क्रिकेटर पर मुकदमा चलाया गया तो यह न्याय का उपहास करना होगा क्योंकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया। 
ये भी पढ़ें
नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत