Hanuman Chalisa

लोकसभा अब मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है, सुमित्रा महाजन ने कहा

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (20:03 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 17वीं लोकसभा के लिए तैयारियों की समीक्षा के वास्ते शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि संसद का निचला सदन अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है।
 
8 बार लोकसभा सांसद रह चुकीं महाजन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वे अब निचले सदन का चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं। उनके इस फैसले के बाद लोकसभा के अधिकारियों के साथ महाजन की यह पहली बैठक है। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए महाजन ने कहा कि 17वीं लोकसभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि पहली बार सांसद बनने वाले नेताओं को नियम पुस्तिका और संविधान की प्रति जैसी पुस्तकें दी जाएंगी। सांसदों का रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर अलग से स्वागत किया जाएगा।
 
संसद की इमारत में 24 घंटे का एक सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर वेस्टर्न कोर्ट में करीब 100 कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे और कोई भी होटलों में नहीं ठहरेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सदनों में 200 कमरे बुक किए जाएंगे, जब तक कि राष्ट्रीय राजधानी में नए सांसदों के लिए स्थायी आवासीय व्यवस्था न हो जाए।
 
यह पूछे जाने पर कि अब लोकसभा का हिस्सा न रहने पर उन्हें कैसा लगेगा? इस पर महाजन ने कहा कि पिछले 3 दशकों से लोकसभा का सदस्य होने के कारण यह अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। मैं 3 दशकों से लोकसभा की सदस्य रही हूं। मुझे प्रतिक्रिया मिल रही है कि लोकसभा मुझे याद करेगी। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह का फैसला उसके बाद होगा। (भाषा) 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख