Hanuman Chalisa

कांग्रेस बोली, दुनिया में हो रहा है 'राजस्थान मॉडल' पर अध्ययन, पूरे देश में लागू हो स्वास्थ्य का अधिकार

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (15:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान सरकार की 'चिरंजीवी' योजना और स्वास्थ्य के अधिकार विधेयक का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि आज पूरी दुनिया में 'राजस्थान मॉडल' का अध्ययन हो रहा है तथा केंद्र सरकार को भी स्वास्थ्य का अधिकार कानून लागू करना चाहिए। राजस्थान का 'स्वास्थ्य का अधिकार' कानून 8 करोड़ से ज़्यादा नागरिकों को निःशुल्क इलाज का अधिकार देगा।
 
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि हमें बहुत गर्व है कि कांग्रेस शासित राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने स्वास्थ्य का अधिकार दिया है। राजस्थान में 'चिरंजीवी' योजना और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से जनता को बहुत फायदा हुआ है।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट कर कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कांग्रेस शाषित राज्यों- राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने नागरिकों के स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दी है। राजस्थान का 'स्वास्थ्य का अधिकार' कानून 8 करोड़ से ज़्यादा नागरिकों को निःशुल्क इलाज का अधिकार देगा।
 
उनका यह भी कहना है कि प्रदेश के लाखों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली 'चिरंजीवी' स्वास्थ्य योजना इस उपलब्धि का आधार बनी। छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए हर नागरिक को घर बैठे सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ 65 लाख परिवारों को मिल रहा है।
 
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि कोरोना काल से हर सरकार ने कुछ न कुछ सीख ली। राजस्थान सरकार ने यह सीखा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में किस तरह की सुविधाएं देनी चाहिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता भी दिख जाएगी। हजारों करोड़ की एक आलीशान कोठी बन रही है जिसमें मोदीजी रहने वाले हैं।
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में 'चिरंजीवी' योजना आई, उसके बाद से उत्सव का माहौल है। राजस्थान में सबने अच्छा फीडबैक दिया है। इस योजना ने लोगों को छुआ है। पूरी दुनिया में राजस्थान मॉडल विकसित हो रहा है। राजस्थान का यह मॉडल विदेश में शोध का विषय बन गया है। खेड़ा ने दावा किया कि आज यह स्थिति है कि गुजरात के लोग अपना उपचार राजस्थान में करा रहे हैं।
 
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने यहां कहा कि आज राजस्थान में लोगों का 25 लाख रुपए तक उपचार मुफ्त हो रहा है। स्वास्थ्य का अधिकार जिस तरह राजस्थान में मिल रहा है, उसी तरह से पूरे देश में मिलना चाहिए। प्रधानमंत्रीजी को पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार को लेकर निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने जो आंदोलन किया था, उससे जुड़ा विषय सुलझा लिया गया है। मीणा का कहना था कि स्वास्थ्य के अधिकार कानून में ऐसे नियम होंगे जिससे चिकित्सकों और जनता सभी का हित होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख