ganesh chaturthi

छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (15:18 IST)
नई दिल्ली। 10वीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषयों के पर्चे लीक होने के विरोध में छात्रों के एक समूह ने शनिवार को यहां प्रीत विहार में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।
 
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने सड़क अवरुद्ध करने की कोशिश की। करीब 25-30 छात्रों का एक समूह सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। बोर्ड ने 25 अप्रैल को 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा लेने की घोषणा की है जबकि 10वीं के गणित विषय की परीक्षा जुलाई में कराई जा सकती है।
 
शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 10वीं के गणित का पर्चा लीक दिल्ली और हरियाणा तक ही सीमित था। पर्चा लीक को लेकर अब तक 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छात्रों एवं ट्यूशन देने वाले शिक्षकों सहित करीब 60 लोगों से पूछताछ की है। (भाषा) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

फैलते BRICS की एकजुटता की परीक्षा

CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किल, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, BJP नेता गौरव भाटिया ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM धामी ने किया युवाओं से संवाद

नॉनवेज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से सुलगा बंगाल: दुर्गा पूजा में मछली-मटन परंपरा है या 'पाखंड'? बैकफुट पर आई BJP

एमपी के मंत्रियों पर चढ़ा 80 के दशक का खुमार, विजयवर्गीय से लेकर, सिलावट तक, ऐसे रेट्रो लुक में ले रहे तस्‍वीरें

अगला लेख