dipawali
✕

मौसम अपडेट : टला नहीं खतरा, इन राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (09:17 IST)
नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में पिछले दिनों तबाही मचाने के बाद भी तूफान और चक्रवाती हवाओं का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर से स्थानांतरित होने के कारण असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक चक्रवाती हवाओं की आशंका जताई है।
 
 
मौसम विभाग की डॉ. के सथीदेवी ने बताया कि अगले दिन दिनों तक दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के 7 राज्यों कभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में अगले तीन दिन तक मौसम खराब होने की आशंका है उनमें जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार प्रमुख हैं।
 
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में तूफान या तेज हवाओं का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान की जारी रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू्-कश्मीर से पूर्वोत्तर राज्यों की ओर से स्थानांतरित होने के कारण असम सहित पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर मध्य भारत के कुछ राज्यों में बरकरार है। इस कारण उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी विदर्भ तक के कुछ इलाकों में चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है।

इस बीच विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियों को अनुकूल बताते हुए दक्षिणी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में आगामी 23 मई तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है।  इसके साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए मछुआरों को अगले 48 घंटों तक अदन की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसी महीने बारिश और तूफान के चलते पांच राज्यों में कम से कम 80 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख