dharma sangrah
✕

अयोध्या मामले में श्री श्री रविशंकर को झटका

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (13:59 IST)
लखनऊ। आपसी सुलह समझौते से अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद का हल निकालने की मुहिम में जुटे आध्यात्मिक गुरू और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को मौलाना सलमान नदवी के खुद को इस मामले से अलग करने के फैेसले से झटका लगा है। 
         
श्री श्री ने अयोध्या विवाद के समाधान के लिए आपसी भाईचारे का माहौल बनाने की पहल की थी, जिसमें उन्हें मौलाना नदवी का भरपूर साथ मिला था। मौलाना मुस्लिमों की तरफ से माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे हालांकि उनकी इस पहल से खफा पर्सनल लॉ बोर्ड ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।
 
नदवी ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और हर किसी को न्यायालय के फैसले का इंतजार करना चाहिए। 
 
गौरतलब है कि मौलाना नदवी ने दो रोज पहले ही लखनऊ में हिन्दू मुस्लिम नेताओं की बैठक की तारीख 28 मार्च तय की थी जिसमें दोनों पक्ष सुलह-समझौते से अयोध्या विवाद का समाधान खोज सकें। पिछली एक मार्च को लखनऊ में श्री श्री और मौलाना के बीच हुई  बैठक में सेवानिवृत्त नौकरशाह अनीस अंसारी भी मौजूद थे।
 
अंसारी ने कहा कि मौलाना का इस मामले से कदम वापस खींचना श्री श्री के प्रयासों के लिए करारा झटका है। मैंने कल श्री श्री से टेलीफोन पर बात की थी। वह काफी व्यथित थे कि 24 घंटे के भीतर ही मौलाना अपने वादे से मुकर गए। 
 
उन्होंने कहा कि मौलाना के फैसले से मैं भी अचंभित हूं। उनके निर्णय के बाद मेरी अभी उनसे बात नहीं हो सकी है। मैंने मौलाना से संपर्क करने के लिए फोन किया था मगर बात नहीं हो सकी। 
 
मौलाना नदवी ने शुक्रवार को कहा था कि मैं राम मंदिर मामले से खुद को अलग करता हूं। हमें अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए। मैं आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में वापसी करना चाहूंगा हालांकि शर्त है कि असदुद्दीन ओवैसी और कमाल फारुखी समेत चार लोगों को बोर्ड से निकाल दिया जाए।
 
गौरतलब है कि एक मार्च को श्री श्री ने अयोध्या विवाद का हल मध्यस्थता के जरिये निकालने के लिए नदवी से लखनऊ में मुलाकात की थी। बैठक के बाद श्री श्री ने कहा था कि हमारी कोशिश रंग ला रही है। हम अपने प्रयास जारी रखेंगे। राम मंदिर के लिए दोनों समुदायों के बीच प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश की जाएगी और दोनों समुदायों की रजामंदी से राममंदिर के निर्माण का रास्ता निकलेगा।
 
इससे पहले फरवरी में अयोध्या में विवादित भूमि से मस्जिद को हटाकर अलग बनाए जाने के मौलाना नदवी के बयान से खफा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख