Hanuman Chalisa

समंदर में बोतलों के सहारे पहुंच गया स्‍पेन, लौटने के लिए कहा तो बोला मर जाऊंगा पर वापस नहीं जाऊंगा!

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (01:23 IST)
सोशल मीड‍िया में वायरल हुईं तस्‍वीरें और वीड‍ियो देखकर बहुत से लोग भावुक हो गए। इस तस्‍वीर में एक लड़का प्लास्टिक की खाली बोतलों को अपनी कमर और कपड़ों से बांधे समंदर की सतह पर बने रहने की कोशिश कर रहा है। वह किनारे तक पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहा है, चिल्ला रहा है, रो रहा है!

उसकी बेबसी उसके चेहरे पर साफ झलक रही है। बताया गया कि यह प्रवासी लड़का स्पेन-मोरक्को सीमा से तैरते हुए स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा पहुंचा है।

जब युवक पानी से निकलकर सामने मौजूद दीवार को फांद के शहर में जाने की कोशिश करता है, तो वहां मौजूद स्पेनिश सैनिक उसे हिरासत में ले लेते हैं। ‘रॉयटर्स‘ की रिपोर्ट के मुताबिक वो लड़का कहता सुनाई दे रहा है कि मोरक्को वापस जाने के बजाय वह मरना पसंद करेगा। बता दें, यह बच्चा उन 8 हजार प्रवासियों में से एक है जो मोरक्को छोड़कर सेउटा आ गए हैं।

युवक को साथ ले जाने वाले स्पेनिश सैनिक रशीद मोहम्मद अल मेसाउई ने बताया कि वो कह रहा था, ‘वह वापस नहीं जाना चाहता, उसका मोरक्को में कोई नहीं है, उसे कोई परवाह नहीं अगर वो ठंड से भी मर जाए, उसने कहा वो मोरक्‍को लौटने की बजाए मरना पसंद करेगा। ‘मैंने कभी इतने नौजवान युवक को ऐसा कहते नहीं सुना।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 17 मई को मोरक्को ने अपनी सीमाओं पर नियंत्रण ढीले किए तो सीमा पार करने के इच्छुक लोगों ने मौके फायदा उठाया। लेकिन सेउटा पहुंचते ही स्पेनिश सैनिकों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दरअसल, स्पेन मोरक्को में रहने वालों को शरणार्थी का दर्जा नहीं देता है। सिर्फ बिना अभिभावकों के आए नाबालिग सरकार की देखरेख में देश में रह सकते हैं।

बता दें, मोरक्को के एक बागी नेता को स्पेन के एक अस्पताल में उपचार की अनुमति मिलने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख