Daily Horoscope
✕

सपा नेता बोला, बलात्कार से ध्यान हटाने के लिए 'नोटबंदी'

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (12:44 IST)
देवरिया। सपा महासचिव रमाशंकर राजभर ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने कठुआ, सूरत और उन्नाव में हुई बलात्कार की घटनाओं पर से लोगों का ध्यान बटाने के लिए नोटबंदी जैसी स्थिति पैदा कर दी है।
 
राजभर ने गुरुवार को कहा कि कठुआ, सूरत और उन्नाव में बलात्कार की हुईं घटनाओं से देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी जैसी स्थिति पैदा की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि कठुआ, सूरत और उन्नाव की बलात्कार की घटनाओं ने देश को शर्मसार किया है। ये घटनाएं विदेशी मीडिया की सुर्खियां बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 दिन की विदेश पर यात्रा पर घूम रहे हैं। इतनी बड़ी घटनाओं पर देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी जनता की समझ से परे है। देश में नोटबंदी का ताना-बाना बुनकर जनता को परेशान किया जा रहा है।
 
सपा महासचिव ने कहा कि भाजपा बलात्कार की इन घटनाओं से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सबकुछ कर रही है। यह भाजपा का नया खेल है। इस समय शादी-ब्याह का समय है। नोटबंदी जैसी स्थित के कारण पूरे देश की जनता तबाह है। एटीएम खाली चल रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश में घूम रहे हैं। जनता अब भाजपा की सरकार को समझ गई है और इसका जवाब वह 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। (वार्ता)

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख