Hanuman Chalisa

दक्षिण पश्चिम मानसून की केरल में दस्तक : स्काईमेट

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (23:01 IST)
नई दिल्ली। मौसम संबंधी विश्लेषण व पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार को केरल में दस्तक दे दी। इसके साथ देश में दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बरसात का मौसम शुरू हो गया है।
 
 
लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने सोमवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट वाले मौसम बुलेटिन में कहा कि मानसून अगले 24 घंटे में केरल पहुंचेगा। स्काईमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन सिंह ने कहा कि केरल में मानसून जैसी स्थितियां हैं और हम कह सकते हैं वार्षिक वर्षा के मौसम का आगाज हो गया है।
 
इससे पहले स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून 28 मई को केरल में प्रवेश करेगा जबकि आईएमडी का अनुमान था कि मानसून 29 मई को दस्तक देगा। आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मानसून के अगले 24 घंटे में केरल पहुंचने की उम्मीद है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक यदि 10 मई के बाद केरल में स्थापित 14 मौसम निगरानी केंद्रों में से 60 प्रतिशत में लगातार 2 दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक की वर्षा लगातार 2 दिन तक दर्ज की जाती है, तो दूसरे दिन केरल में मानसून के प्रवेश की घोषणा की जा सकती है। यह मानसून आने के मुख्य मानदंडों में से एक है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख