गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi admited in hospital
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (17:12 IST)

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती - Sonia Gandhi admited in hospital
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार होने के कारण यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने मंगलवार को यहां जारी एक सूचना में बताया, श्रीमती गांधी को बुखार के कारण सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके ईलाज के लिए डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों का एक दल बनाया गया है। डॉक्टरों का दल नियमित उनकी जांच कर रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
         
श्रीमती गांधी को तीन माह के भीतर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वाराणसी में रोड शो के दौरान अस्वस्थ होने के कारण तीन अगस्त को उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 14 अगस्त को छुट्टी दी गई थी। उस समय उनके कंधे में चोट आई थी और उनका ऑपरेशन किया गया था।
         
संसद के शीतकालीन सत्र में भी श्रीमती गांधी सदन में नहीं दिखाई दीं। पिछले दिनों स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वे निजी प्रवास पर हिमाचल प्रदेश भी गई थीं। 
 
इससे पहले उन्होंने इलाहाबाद के आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। (वार्ता)