ramcharitmanas

सुमित्रा महाजन बोलीं, सोमनाथ चटर्जी ने स्थापित किया कि अध्यक्ष पद राजनीति से ऊपर है

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (18:33 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया और निचले सदन के अध्यक्ष के रूप में चटर्जी के कार्यकाल को अपने लिए दिशा प्रदान करने वाला बताया।
 
 
चटर्जी के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए महाजन ने कहा कि वे दूसरी विचारधारा से थे, लेकिन उनके प्रति हमेशा दयालु रहे। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन मैंने पहली बार संसद में प्रवेश किया, मैं तभी से सोमनाथ दा का अवलोकन कर रही थी और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वे मेरे बड़े भाई थे।
 
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में चटर्जी के कार्यकाल को अपने लिए दिशा प्रदान करने वाला बताया और कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार कर स्थापित किया कि अध्यक्ष पद राजनीति से ऊपर है। महाजन ने कहा कि वे चटर्जी के संपर्क में थीं और उनसे कई बार मुलाकात की। लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने सोमवार को कोलकाता जा रही हैं।
 
चटर्जी का सोमवार सुबह कई अंगों के निष्क्रिय हो जाने के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 89 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, 1 पुत्र और 2 पुत्रियां हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख