dharma sangrah

सावधान, कश्मीर में भारी बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Updated: रविवार, 20 जनवरी 2019 (10:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में वर्षा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में आज सुबह हुई भारी बर्फबारी की वजह से लोगों से भारी परिशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में 20 से 22 जनवरी के बीच बारिश अथवा बर्फबारी होगी।
 
वहीं हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 जनवरी के बीच अधिकतर स्थानों पर वर्षा होने अथवा बर्फबारी होने, दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
 
बर्फबारी से कश्मीर से संपर्क कटा : भारी बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी का संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जहां जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे बंद हो गया है, वहीं हवाई उड़ाने भी रद्द हो गई हैं।

फिर बढ़ेगी ठंड : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई प्रांतों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की आशंका है। 
 
लेह में हिमस्खलन में 10 की मौत : लेह जिले के खरदुंग ला दर्रे के इलाके में शुक्रवार को एक टिप्पर के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 10 पोर्टरों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। लेह की एसएसपी सरगुन शुक्ला ने बताया कि रेसक्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। वहीं, राज्य सरकार ने मारे गए पोर्टरों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपए राहत राशि देने का एलान किया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख