kundali milan
✕

कोरोना पॉजिटि‍व होने के बाद स्‍मृति‍ ईरानी ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ ऐसा लिखा कि हो गया वायरल

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (13:49 IST)
केंद्रीय मत्री स्मृति ईरानी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कपड़ा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी थी।


ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘यह घोषणा करते समय शब्दों की खोज करना मेरे लिए दुर्लभ है, इसलिए यहां मुझे इसे सरल रखना है। मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, और जो लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उनसे हाथ जोड़कर निवदेन करूंगी कि वो जल्द से जल्द अपनी जांच करवाएं’

कोविड टेस्ट में पॉजिटिव आने के कुछ ही घंटे बाद स्मृति ईरानी अपने ने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार मीम शेयर किया है, जो सोशल मीडि‍या में बहुत वायरल हो रहा है।

44 वर्षीय स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर इस विषय पर एक मेम साझा करने के साथ-साथ अपने अनुयायियों को आश्वस्त करने वाले संदेश के साथ कहा कि वह वायरस से लड़ेंगी। स्मृति ने फोटो शेयर की, जिसमें लिखा था,

'जब मेरा शरीर बीमार होने का फैसला करता है तो मैं बहुत आहत होती हूं। जैसे मैंने आपको पिछले हफ्ते सब्जी खिलाई थी। आपकी हिम्मत कैसे हुई?'

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सब्जी खाने के बाद ऐसा हुआ...' उसके बाद उन्होंने लिखा, 'कोरोना हुआ है, मैं जीतकर आउंगी'

उन्होंने इस पोस्ट को 28 अक्टूबर की शाम को शेयर किया था, जिसके अब तक 28 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

स्मृति ईरानी बिहार चुनाव के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रही थीं और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के लिए वोट मांग रही थीं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

California Earthquake : विमान रनवे पर उतरने ही वाला था कि कांपने लगी धरती, अमेरिका में भूकंप से LAX एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का आगाज, 50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल, CM धामी ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

jharkhand : झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 13 की मौत

Rahul Gandhi on Delimitation Bill : राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 850 सीटों का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र की हत्या, देश को तानाशाही की ओर ले जा रही BJP

अगला लेख