Daily Horoscope
✕

नोटबंदी के बाद बढ़ा डिजिटल ट्रांजेक्शन : स्मृति ईरानी

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (16:51 IST)
नई दिल्ली। कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने नोटबंदी की घोषणा का 1 साल पूरा होने के मौके पर बुधवार को कहा कि इस दौरान देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारी इजाफा हुआ है।
 
अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के नकदीरहित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को शुरू किए गए 'कैशलेस बनो इंडिया' अभियान के तहत 'डिजिटल रथ' को हरी झंडी दिखाने के बाद ईरानी ने कहा कि इस 1 साल में मोबाइल ट्रांजेक्शन 218 प्रतिशत बढ़ा है। डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजेक्शन में 103 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि एकीकृत भुगतान व्यवस्था (यूपीआई) के जरिए होने वाला भुगतान काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस अप्रैल में यूपीआई ट्रांजेक्शनों की संख्या 38 लाख थी, जो अक्टूबर तक बढ़कर 7 करोड़ 70 लाख पर पहुंच गई है। उन्होंने डिजिटल माध्यमों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं और इसे बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को धन्यवाद दिया।
 
कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि नोटबंदी के बाद कुछ समय के लिए व्यापार घटकर जरूर 30 प्रतिशत पर रह गया था, लेकिन अब सब कुछ पटरी पर आ गया है। उन्होंने बताया कि 'डिजिटल रथ' दिल्ली से लखनऊ, कोलकाता, पुडुचेरी, मुंबई और भोपाल जाएगा। इस साल 31 दिसंबर तक यह यात्रा पूरी होगी और इस दौरान रथ 20,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। रास्ते में व्यापारियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। यह अभियान मास्टरकार्ड के सहयोग से चलाया जा रहा है। 
 
खंडेलवाल ने कहा कि यदि यह पायलट अभियान सफल रहता है तो अगले साल हर राज्य के लिए एक-एक रथ चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्ड से भुगतान करने पर लगने वाला शुल्क बैंकों या व्यापारियों की बजाय सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में वहन किए जाने की भी मांग की। 
 
मास्टरकार्ड के कार्यकारी निदेशक (सामुदायिक संबंध) रवीन्द्र अरोड़ा ने बताया कि उनकी कंपनी 3 साल से कैट के साथ मिलकर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का अभियान छेड़े हुए है। मास्टरकार्ड ने भारत में पिछले 3 साल में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया है और वर्ष 2020 तक वह 70 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। मार्च 2018 तक 2,500 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मास्टरकार्ड पूरी मदद करने के लिए तैयार है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख