Daily Horoscope

आधे स्मार्ट शहर बाढ़ की जोखिम वाले जिलों में शामिल

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (20:53 IST)
नई दिल्ली। देश में बाढ़ को सबसे जोखिम वाली आपदा के रूप में रेखांकित करते हुए एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आधे स्मार्ट शहर बाढ़ की जोखिम वाले जिलों में आते हैं और ऐसे में इन शहरों का विकास इन चुनौतियों और जरूरतों के अनुरूप किया जाना चाहिए।


सीड्स एवं सेंटर फॉर रिसर्च ऑन द एपिडेमिओलॉजी ऑफ डिजास्‍टर्स (सीआरईडी) ने शुक्रवार को ‘डिकोडिंग द मानसून फ्लड्स’ नामक अपनी एक रिपोर्ट पेश की। यह रिपोर्ट 2000 से 2017 के बीच बांग्लादेश, भारत, नेपाल और म्यांमार में आई आपदाओं के आंकड़ों पर आधारित है।

रिपोर्ट में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में विनाशकारी आपदाओं की सूची में बाढ़ सबसे ऊपर है। पिछले 18 सालों में इन चार देशों में बाढ़ की 361 घटनाएं (बाढ़ और चक्रवात दोनों) सामने आई हैं, जो कि एशिया के इस क्षेत्र में आई कुल आपदाओं का तीन चौथाई भाग है।

रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में काफी संख्या में शहर एवं कस्‍बे उन जिलों में मौजूद हैं, जिन्‍होंने पिछले 18 वर्षों में कम से कम 11 बाढ़ का सामना किया है। निष्कर्षों में यह बात भी सामने आई है कि भारत के प्रस्तावित स्मार्ट शहरों में से आधे शहर बाढ़ की जोखिम वाले जिलों में आते हैं।

सीड्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. मनु गुप्‍ता ने कहा कि मानवीय जरूरतें बढ़ रही हैं और जरूरत एवं सहायता के बीच का अंतर बढ़ रहा है, ऐसे में इन शहरों का विकास इन चुनौतियों और जरूरतों के अनुरूप किया जाना चाहिए। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख