Hanuman Chalisa
✕

जियो ने दिसंबर तिमाही में 504 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (20:53 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने पहली बार शुद्ध लाभ कमाया है। दिसंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी ने 504 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है। यह कंपनी के वाणिज्यिक परिचालन की दूसरी तिमाही है। कंपनी को सितंबर, 2017 में समाप्त तिमाही में 271 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।


दिसंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय इससे पिछली तिमाही की तुलना में 11.9 प्रतिशत बढ़कर 6,879 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन आदि प्रावधानों से पहले कंपनी का लाभ इससे पिछली तिमाही की तुलना में 82.1 प्रतिशत बढ़कर 2,628 करोड़ रुपए रहा।

तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का परिचालन मार्जिन सुधरकर 38.2 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने बयान में कहा है कि 31 दिसंबर, 2017 तक उसके ग्राहकों की संख्या 16.01 करोड़ थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘जियो के मजबूत वित्तीय परिणाम उसके कारोबार की ठोस बुनियाद, उल्लेखनीय दक्षता और सही रणनीतिक पहलों को दर्शाते हैं। जियो ने दिखाया है कि वह अपने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को जारी रख सकती है।'

अंबानी ने कहा कि कंपनी नए नवोन्मेषी उत्पादों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। रिलायंस जियो बेहद प्रतिस्पर्धी दूरसंचार बाजार में सितंबर, 2016 में उतरी थी। शुरुआती छह महीने तक कंपनी ने मुफ्त वॉयस और डेटा सेवा उपलब्ध कराई थी। इस रणनीति से कंपनी करोड़ों ग्राहक जोड़ पाई। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख