• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Singer Sonu Nigam, ITBP, ITBP Song
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 जून 2017 (20:29 IST)

सोनू निगम ने दी आईटीबीपी के गीत को आवाज

Singer Sonu Nigam
नई दिल्ली। बॉलीवुड के पार्श्व गायक सोनू निगम ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिसबल (आईटीबीपी) के लिए एक राष्ट्रभक्ति भरे गीत को अपनी आवाज दी है। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गायक निगम से मुंबई में मुलाकात की थी।
 
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने यहां बल के मुख्यालय में इस गीत को जारी किया। हम सरहद के सेनानी, हम सच्चे हिन्दुस्तानी.. गीत 2.17 मिनट का है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह गीत कुछ साल पहले लिखा गया है, लेकिन अब इसे एक नए प्रारूप में जारी किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 90 हजार कर्मियों वाले बल ने गाने को आवाज देने के लिए निगम से संपर्क किया था। उन्होंने बिना कोई फीस लिए गाने को आवाज दी। वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गायक से मुंबई में मुलाकात की थी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
रात्रिभोज में मोदी ने ट्रंप को कह दी यह बात...