sundarkand
✕

Pegasus Scandal: सिब्बल ने की SC की निगरानी में ‘जांच’ की मांग, कहा, ‘आप क्रोनोलॉजी समझि‍ए’

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (22:23 IST)
नई दिल्ली, पेगासस स्‍कैंडल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष मामले में लगातार सरकार को घरने और दबाव बनाने की कोशि‍श कर रहा है।

अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पेगासस जासूसी मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। उन्‍होंने सरकार से श्वेत-पत्र लाने की भी मांग की, जिसमें इस बात का जिक्र हो कि उसने इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है या नहीं। उन्‍होंने अमित शाह के क्रोनोलॉजी समझिए, वाले बयान पर कहा कि यह साल 2017-2019 के बीच हुआ है’

दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने जासूसी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि भारतीय लोकतंत्र को ‘नुकसान’ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सिब्बल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘भारत को बदनाम करने की साजिश’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘देश को बदनाम नहीं किया जा रहा, लेकिन आपकी सरकार के क्रियाकलापों की वजह से सरकार बदनाम हो रही है’

शाह के ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’ वाले बयान का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा,‘हम क्रोनोलॉजी समझ रहे हैं। मैं अमित शाह जी से कहना चाहता हूं कि ‘आप इसकी क्रोनोलॉजी समझिए,यह वर्ष 2017-2019 के बीच हुआ है’
सिब्‍बल ने कहा कि गृह मंत्री को संसद को यह बताना चाहिए कि सरकार ने जासूसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं किया। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख