biodatamaker

पत्रकार बुखारी की हत्या में आईएसआई का हाथ : आरके सिंह

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (17:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है और यह पहला मौका नहीं है जब घाटी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाया गया है।
 
 
सिंह ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि बुखारी की हत्या साफतौर पर आतंकवादियों की हरकत है और उनका आका पाकिस्तान की आईएसआई है। बिहार से भाजपा सांसद सिंह पूर्व नौकरशाह हैं और वे केंद्रीय गृह सचिव भी रह चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब भी कोई सही आवाज उठी है, आतंकवादियों ने उसे चुप करा दिया है। इस हमले को बेहद घृणित कार्य करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। यह आतंकवादियों के आकाओं के निर्देश पर हुआ है और यह आका पाकिस्तान की आईएसआई है।
 
घाटी से प्रकाशित होने वाले दैनिक 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की गुरुवार को हमलावरों ने हत्या कर दी थी। खुफिया सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
 
इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुझाव दिया है कि सेना को राज्य में सुरक्षा की चुनौती से निपटने के लिए खुली छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि आतंकवादी केवल बंदूक की भाषा समझते हैं और बातचीत की पहल को वे कमजोरी समझते हैं। उन्होंने कहा कि महबूबा सरकार को बर्खास्त करना ही समय की जरूरत है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख