Hanuman Chalisa

मोदी से मिलेंगे राजनाथ, कश्मीर पर होगी बात

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (17:40 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 'रमजान संघर्षविराम' पर निर्णय को लेकर चल रही सरकार की कवायद के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उन्हें कश्मीर की मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे।
 
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत 16 मई को सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान अभियान न चलाने के निर्देश दिए थे और यह अवधि शनिवार को ईद के बाद पूरी हो जाएगी। सरकार को इसे आगे बढ़ाने या न बढ़ाने के बारे में निर्णय लेना है और पिछले कुछ दिनों से उच्चस्तरीय बैठकों में इसे लेकर कवायद चल रही है। सिंह मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को सेना के जवान औरंगजेब की आतंकवादियों द्वारा हत्या तथा पत्रकार शुजात हुसैन की हत्या के बाद घाटी में उत्पन्न स्थित से अवगत कराएंगे।
 
सूत्रों के अनुसार सरकार ईद के दिन या उसके तुरंत बाद रमजान संघर्ष विराम के बारे में घोषणा कर सकती है। इस बारे में निर्णय लेते समय आगामी 28 जून से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा को भी ध्यान में रखा जाएगा। यात्रा के दौरान किए जाने वाले इंतजामों के बारे में भी पिछली कई बैठकों में विचार-विमर्श किया गया है और इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्र की इस पहल के शुरू में अच्छे परिणाम सामने आए थे और खुद गृहमंत्री ने कहा था कि रमजान के दौरान संघर्षविराम रोकने के सरकार के निर्णय का अच्छा असर हुआ है। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख