Daily Horoscope
✕

जामिया छात्रों के समर्थन में आई शिवसेना, कार्रवाई को बताया अमानवीय

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (19:46 IST)
मुंबई। शिवसेना ने जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर की गई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को बुधवार को 'अवैध और अमानवीय' करार दिया। साथ ही यह जानना चाहा कि ऐसे परिदृश्य में क्या भाजपा के पास सिख विरोधी दंगों के खिलाफ आवाज उठाने का नैतिक अधिकार बचता है।
 
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया कि जब स्थिति ऐसे मोड़ पर पहुंच जाए जहां, आपको अपने ही देश के छात्रों पर गोलियां चलानी पड़ें तो यह समझ जाना चाहिए कि चीजें नियंत्रण से निकल चुकी हैं। संपादकीय में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान को दोष देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की गई।
 
शिवसेना की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जामिया के छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई को 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड से जोड़े जाने के एक दिन बाद आई है।
 
‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई अवैध एवं अमानवीय थी। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में इससे कुछ अलग नहीं किया था। पार्टी ने पूछा कि क्या भाजपा के पास 1984 के सिख विरोधी दंगों पर बोलने का नैतिक आधार बचता है?
 
शिवसेना ने कहा कि हिंदुत्व के प्रतीक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग पर 'घड़ियाली आंसू' बहा रही भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर देश में इतनी अशांति क्यों है।
 
महाराष्ट्र में नए नागरिकता कानून को लागू करने की भाजपा की मांग का मजाक उड़ाते हुए शिवसेना ने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि राज्य में सत्ता जाने का 'मानसिक तनाव' है। पार्टी ने कहा कि लोगों के सामने और भी कई जरूरी मुद्दे हैं और हम उन्हें सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें सीएए से ज्यादा महाराष्ट्र के करीब 11 करोड़ नागरिकों की चिंता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख