dharma sangrah
✕

भाजपा के सहयोगी ने पूछा, कहां है अच्छे दिन की दिवाली...

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (21:22 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बुधवार को केंद्र से सवाल किया कि अच्छे दिन की दिवाली कहां है? साथ ही पार्टी ने कहा कि यह पर्व तो शनिवार को संपन्न हो जाएगा लेकिन अर्थव्यवस्था को जो दिवाला निकला हुआ है, उसका क्या होगा?
 
केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसी नीतियों की आलोचना करते हुए शिवसेना ने कहा कि सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया इसलिए अब लोगों को भी इसका जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 
अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा है, 'आज देश की स्थिति ऐसी है कि हर जगह झूठ फैलाया जा रहा है। अब लोगों को भी जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि सरकार ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।'
 
पार्टी ने कहा कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजा करते समय लोगों को प्रार्थना करनी चाहिए कि नोटबंदी का दैत्य फिर दहशत न फैलाए और लोगों की खून पसीने की कमाई उनसे न छीने।
 
शिवसेना ने कहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी की वजह से अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई और निर्माण क्षेत्र तथा व्यापारी पिछले 11 माह से उपभोक्ता का इंतजार कर रहे हैं।
पार्टी ने सवाल किया कि यह पर्व तो शनिवार को संपन्न हो जाएगा लेकिन अर्थव्यवस्था का जो दिवाला निकला है उसका क्या होगा? अच्छे दिन की दिवाली कहां है? किसानों की आत्महत्या क्यों नहीं रुक रही है? पिछली सरकार के समय पूरी तरह खत्म हो चुकी बिजली कटौती फिर से शुरू क्यों हो गई? (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

यूपी की 'लखपति दीदियों' का कमाल, महिला FPO का मॉडल देखने मिर्जापुर पहुंची केंद्र सरकार की टीम

अगला लेख