biodatamaker

कश्मीर में चोटी कटवा का खौफ, सुरक्षा बलों की फायरिंग, 7 घायल

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (14:20 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में चोटी काटे जाने की ताजा घटनाओं के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे उत्तेजित लोगों  को तितर बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की कथित फायरिंग में सात लोग घायल हो गए।
 
यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के वुल्लरहमा में बड़ी संख्या में युवक और महिलाओं  समेत लोग सड़कों पर उतर आए और चोटी काटने की घटना के लिए दोषी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को  लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क मार्ग को भी जाम कर दिया और आरोप लगाया कि सुरक्षा बलों की वजह से आज सुबह चोटी काटने वाले बदमाश भागने में सफल हो गए।
 
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वे एक महिला की चोटी काटकर भाग रहे नकाब पहने तीन बदमाशों का पीछा कर रहे थे तो उसी दिशा से आ रहे सुरक्षा बलों ने उल्टा उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) ही रोक लिया जिससे सभी बदमाशों को भागने में कामयाबी मिल गई। बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।
 
इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पहले हवा में गोलियां चलाईं और स्थिति के ज्यादा गंभीर होने पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
सुरक्षा बलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और व्यापक होता जा रहा है क्योंकि आसपास के गांवों के लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। (वार्ता)

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अगला लेख