Daily Horoscope
✕

'रणछोड़' निकले राहुल, कांग्रेस ने इतिहास से भी नहीं ली सीख : शिवराज सिंह

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (16:22 IST)
भुवनेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि पिछले आम चुनाव में वंशवाद की राजनीति नकार दी गई लेकिन कांग्रेस ने इससे कोई सीख नहीं ली और वह अब भी चाहती है कि पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी करें।
 
चौहान ने कहा कि भाजपा ने एक मिसाल कायम की, क्योंकि उसके नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में उभरे जबकि कांग्रेस एक परिवार से आगे ही नहीं बढ़ पाई।
 
भाजपा उपाध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैंने सोचा कि कांग्रेस चुनावी नतीजों से सीखेगी लेकिन वह अब भी एक परिवार पर ही निर्भर है। यह हैरानीभरा है कि सीडब्ल्यूसी अब भी चाहती है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही पार्टी का नेतृत्व करें।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। जब तक एआईसीसी स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती तब तक सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष रहेंगी।
 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वंशवाद, परिवार और जाति की राजनीति से चल रहीं पार्टियों को आम चुनावों में उत्तरप्रदेश और बिहार समेत हर जगह हार मिली। उन्होंने कहा कि लोगों ने पश्चिम बंगाल में भी तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया और भाजपा के राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को चुना।
 
चौहान ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस योग्य, सक्षम और प्रतिभावान नेताओं की कमी का सामना कर रही है। अगर वह लोकतांत्रिक तरीके से नेता नहीं चुन पाती तो पार्टी को कोई भी नहीं बचा सकता।
 
राहुल गांधी को 'रणछोड़' (जंग की मैदान से भागने वाला व्यक्ति) बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने एक पलायनवादी की तरह व्यवहार किया। उल्लेखनीय है कि गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बाद 25 मई को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहराव को याद नहीं करता, क्योंकि वे गांधी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री तो बनाया गया लेकिन सोनिया और राहुल गांधी की 'मां-बेटे की जोड़ी' ने सबकुछ अपने नियंत्रण में ही रखा।
 
कांग्रेस पर देश में कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए चौहान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को लाकर गुनाह किया था। उन्होंने कहा कि नेहरू की ऐतिहासिक गलती को अब अनुच्छेद 370 को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुधारा है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 'तीन तलाक' की प्रथा को खत्म करने के लिए भी एक कानून बनाया है। कई देशों ने काफी पहले ही 'तीन तलाक' खत्म कर दिया लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

NVIDIA में जेनसन हुआंग की वापसी पर उदय कोटक का बड़ा बयान, जब हाथी नाचता है, तो हर कोई रास्ता देने हट जाता है

गुजरात पुलिस भर्ती 2026: कुल 12,993 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लोकरक्षक और PSI कैडर के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

MPअजब है! शराब की दुकानों पर अब जाम के साथ सेहत की जांच, सागर में आदतन शराबियों की हो रही स्क्रीनिंग

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

अगला लेख