dharma sangrah
✕

वोटिंग से पहले फार्म हाउस के वायरल वीडियो ने बढ़ाई शिवराज सिंह की परेशानी...

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (09:52 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटिंग से पहले बचे कुछ घंटों में अब विरोधियों के निशाने पर सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ गए हैं। कांग्रेस और भाजपा में चल रहे सोशल मीडिया वॉर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बताया गया है कि कैसे खुद को किसान पुत्र बताने वाले शिवराज सिंह चौहान आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए विदिशा के गांव वैस, शेरपुर और ढोलखेड़ी में बने करोड़ों की कीमत के फार्म हाउस को दिखाया गया है।

वीडियो में कहा गया है कि 13 साल में बुधनी के एक छोटे से गांव में पांच एकड़ वाले किसान शिवराज सिंह चौहान के सत्ता में आते ही कैसे करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए। इसके साथ ही वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटे के नाम करोड़ों की संपत्ति होने का जिक्र भी किया गया है।

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री के फार्म हाउस में सरकारी पैसे के दुरुपयोग होने की बात को भी दिखाया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए बताया गया है कि भले ही सूबे में करोड़ों रुपए खर्च कर करवाए गए इन्वेस्टर्स समिट के जरिए कोई उद्योग नहीं लगवाया गया हो, लेकिन मुख्यमंत्री के पत्नी, बेटों और रिश्तेदारों के नाम जरूर उद्योग लग गए हैं।

वोटिंग से पहले वायरल हुए वीडियो के जरिए विपक्ष ने सीधे मुख्यमंत्री को टारगेट करने का फैसला किया। समृद्ध मुख्यमंत्री के नाम से वायरल वीडियो के जरिए विरोधियों ने कहीं न कहीं मुख्यमंत्री पर भष्टाचार के भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में देखना होगा कि विरोधियों का ये सोशल हथियार कितना कारगर साबित होगा।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख