dharma sangrah
✕

CCA पर अब शिवसेना ने दिखाए तेवर, बोली- मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए

Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (18:49 IST)
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन के बाद अब शिवसेना ने भी अपने समर्थन के साथ ही अपने तेवर सख्‍त कर लिए हैं। शिवसेना ने शनिवार को कहा कि देश के मुस्लिम घुसपैठियों को भारत से बाहर निकाला जाना चाहिए। वहीं राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुत्व का मुद्दा लेकर चलना बच्चों का खेल नहीं है।

शिवसेना ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर कर देना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन यह देखना दिलचस्प है कि एक पार्टी ने इस मुद्दे के लिए अपना झंडा बदल लिया।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कहा कि राज ठाकरे ने 14 साल पहले मराठी मुद्दों पर पार्टी बनाई लेकिन अब वह हिंदुत्व की ओर मुड़ रहे हैं, लेकिन बाला साहेब और सावरकर के हिंदुत्व को निभाना बच्चों का खेल नहीं है।

शिवसेना ने कहा, फिर भी हम बड़े दिलवाले हैं और हिंदुत्ववादी रुख अपनाने वाले लोगों का स्वागत करते हैं। हालांकि यह विचारधारा उधार की है, लेकिन यह हिंदुत्ववादी है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आप यह कर सकते हैं तो आगे बढ़ें।

शिवसेना ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जो काम 5 साल में नहीं किया वह महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार ने 50 दिन में कर दिखाया है। एमएनएस चीफ राज ठाकरे के इस बयान पर कि शिवसेना ने सरकार बनाने के लिए अपना रंग बदल लिया, पार्टी ने कहा कि ऐसे बयान राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाते हैं।

शिवसेना ने कहा कि पार्टी ने मराठी के मुद्दे पर पहले ही काफी काम कर लिया है। अत: मनसे को मराठी लोगों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह आलोचना है कि राज ठाकरे हिंदुत्व की ओर चले गए, क्योंकि भाजपा ऐसा चाहती थी, लेकिन मनसे को इस मोर्चे पर भी कुछ नहीं मिलने की उम्मीद है। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख