Daily Horoscope
✕

नर्स बनकर छह महीने तक सेवा करने वाली अभि‍नेत्री हुई संक्रमित, बताया कितना खतरनाक है कोरोना वायरस!

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (17:50 IST)
दुनियाभर में फैले कोरोना की त्रासदी से निपटने और लोगों की मदद के लिए कई लोग अपने-अपने स्‍तर पर लगे हुए हैं।

जहां अभि‍नेता सोनू सूद मजदूरों और गरीब लोगों की मदद करते हुए उनके लिए मसिहा ही बन गए हैं तो वहीं कुछ दूसरी शख्‍स‍ियत भी लोगों और कोरोना मरीजों के लिए आगे आ रहे हैं।

पिछले कई दिनों से शि‍खा मल्‍होत्रा नाम की एक अभिनेत्री एक नर्स के तौर पर अस्पताल में सेवाएं दे रहीं थी। उनके इस काम को चारों तरफ सराहना मिल रहीं थी लेकिन अब जानकारी मिली है कि शिखा भी कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं।

शिखा मल्होत्रा अभी अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना संक्रमण का इलाज करा रही हैं। यह खबर तब सामने आई जब उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। शिखा ने अपने पोस्ट में लिखा,

‘कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एडमिट हो गई हूं। अभी ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है। यह पोस्ट उनके लिए है, जो कहते हैं कि कोरोना कुछ भी नहीं है।'

शिखा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर आगे लिखा,

'आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के साथ पिछले छह महीने से लगातार कोरोना रोगियों की सेवा में थी। आप सभी की दुआओं ने छह महीने तक जंग के मैदान में सलामत रखा और मुझे पूरा भरोसा है कि अब भी आप सब की दुआओं से ही मैं जल्द स्वस्थ हो जाऊंगी।‘

पोस्ट में शिखा ने आगे लिखा,

‘अभी तक कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुई है तो अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क पहनना, नियमित रूप से हाथ बार-बार धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें, याद रहे सबसे जरूरी दो गज की दूरी। असीम प्रेम और सम्मान के लिए आभार। जय हिंद।'

बता दें कि शि‍खा एक अभि‍नेत्री हैं और वे बतौर नर्स लंबे समय से कोरोना मरीज के लिए अस्‍पताल में काम कर रही थी इसी दौरान वे भी संक्रमित हो गई हैं। हालांकि उनके इस काम को कई लोगों ने सराहा है और अब उनकी यह खबर सोशल मीडि‍या में भी काफी वायरल हो चुकी है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख