Hanuman Chalisa

शत्रुघ्न सिन्हा की मोदी को नसीहत, प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (07:55 IST)
पटना। भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में आक्रामक रूख से अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता।
 
अक्सर पार्टी से अलग रूख अपनाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत दी। उन्होंने ट्वीट में मोदी को टैग किया और कहा कि प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता।
 
उन्होंने मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों को टैग करते हुए लिखा, 'यद्यपि मुझे एक स्टार प्रचारक के तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया जैसे बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात जैसे राज्य में नहीं किया गया। कारण हम सभी को पता है।
 
उन्होंने कहा कि मैं नम्रतापूर्वक एक पुराने मित्र, शुभचिंतक और पार्टी समर्थक के तौर पर सुझाव देता हूं ... हमें सीमा पार नहीं करनी चाहिए। हमें निजी नहीं होना चाहिए। मर्यादा बनाए रखते हुए मुद्दों को रखना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री की मर्यादा और गरिमा बरकरार रहनी चाहिए। (भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल; 676 मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख