suvichar
✕

शत्रुघ्न सिन्हा ने मांगा प्रधानमंत्री मोदी से जवाब

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (16:24 IST)
पटना। मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर समर्थन किया और कहा कि अब सही वक्त आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे आकर मंदी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दें।
 
सिन्हा ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्‍विटर पर किए ताबड़तोड़ ट्वीट में कहा कि यह सही वक्त है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री और इस डेमोक्रेसी के हेड सामने आएं। जनता और मीडिया के सवालों का सामना करें। उम्मीद है कि हमारे पीएम दिखाएंगे कि वे देश भर के मिडिल क्लास, कारोबारियों और छोटे व्यापारियों का खयाल रखते हैं।
 
पटना साहिब से लोकसभा के सदस्य सिन्हा ने इससे पूर्व ट्वीट में कहा कि देश की इकोनॉमी पर मिस्टर यशवंत सिन्हा के सुझावों का मैंने, साथ ही दूसरे विचारशील नेताओं और हमारी पार्टी के और बाहरी लोगों ने पुरजोर समर्थन किया। उन्हें लगातार दो दिन से समर्थन मिल रहा है।उन्होंने आगे लिखा कि हम आने वाले दिनों में राष्ट्रीय महत्व के इस गंभीर मुद्दे को नेताओं और कामगारों के सभी वर्गों से समर्थन मिलता देख रहे हैं।
सिन्हा ने कहा कि इस मामले को सरकार और यशवंत सिन्हा या यशवंत सिन्हा और अरुण जेटली के बीच का बताकर कमजोर नहीं करना चाहिए, जैसा कि किया जा रहा है। नहीं तो...जगजीतसिंह के शब्दों में- बात निकलेगी तो फिर...दूर तलक जाएगी...।
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री कम से कम एक बार तो बताएंगे कि वे पूरे देश के, खासतौर पर गुजरात के जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, मिडिल क्लास, ट्रेडर्स, छोटे बिजनेसमैन का ख्याल रखते हैं। भाजपा/एनडीए लंबे समय तक रहे, जय बिहार, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात और जय हिंद। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख