Hanuman Chalisa
✕

शाहीन बाग हारे या जीते, मगर देश का क्या होगा...

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (16:50 IST)
जामिया में एक बार फिर गोलीबारी के बाद शाहीन बाग भी फिर ट्‍विटर पर ट्रैंड कर रहा है। दरअसल, दो  
#शाहीन_बाग_हारेगा_देश_जितेगा और #शाहीनबाग_जीतेगा_मोदी_हारेगा ट्रैंड कर रहे हैं। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ एक अन्तहीन शब्दयुद्ध में लगे हुए हैं।
 
#शाहीन_बाग_हारेगा_देश_जितेगा ट्रैंड करने वाले लोगों में नरेन्द्र मोदी फैन नामक ट्‍विटर हैंडल से एक वीडियो ट्‍वीट किया गया है, जिसमें शरजील इमाम आप विधायक अमानतुल्लाह खान के साथ दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा यह (शरजील) असम से काटना चाहता है। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया और राहुल गांधी खुले तौर पर शरजील का समर्थन कर रहे हैं। 
 
प्रवीण कुमार ठाकुर ने लिखा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद शाहीन बाग दिखाई नहीं देगा। रीता नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, ‍बल्कि यह शहरी नक्सलियों, राष्ट्रविरोधियों और पाकिस्तान प्रेमियों के खिलाफ चुनाव है। देखते हैं कौन जीतता है। 
 
वरुण पुरी ने‍ लिखा- ‍यदि ओलंपिक में झूठ बोलने का खेल हो तो इसमें कोई संदेह नहीं भारत हमेशा स्वर्ण पदक जीतेगा। क्योंकि हमारे पास केजरीवाल हैं। 
 
दूसरी ओर, #शाहीनबाग_जीतेगा_मोदी_हारेगा पर टिप्पणी करते हुए रोहित द्रविड़ ने लिखा कि यदि आप हिन्दू हैं और मुस्लिम की मौत पर खुश होते हैं और आप मुस्लिम हैं और हिन्दू की मौत पर खुश होते हैं तो विश्वास करिए आप इंसान नहीं जानवर हैं। 
 
सिद्धार्थ निगम ने अपने ट्‍वीट में लिखा कि अमित शाह के शो में ही अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगे। दिल्ली का फिलहाल यही मूड है। अजीजुल होदा ने लिखा कि शाहीन बाग की महिलाओं की बहादुरी हमेशा याद रखी जाएगी। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख