Dhanteras
✕

शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (12:16 IST)
नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह की 111वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं और कलाकारों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘साहसी शहीद भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनकी महानता और उदाहरणीय साहस भारत की पीढ़ियों को प्रेरित करता है।’
 
आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने विभिन्न लिंक और दस्तावेज साझा करते हुए टि्वटर पर पोस्ट किया है, ‘भगतसिंह के फर्जी प्रशंसक उनसे वैचारिक सहिष्णुता व लक्ष्य की एकाग्रता भी सीखें। उनकी जेल डायरी हर स्वतंत्र चेतना के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ है।’
 
उन्होंने लिखा है, ‘भगतसिंह, गाँधी, विवेकानंद और ओशो भारत के ऐसे 4 विचार हैं जिन्हें न्यूनतम पढ़ कर अधिकतम जानने की कोशिश की गई। विशद अध्ययन ही भगतसिंह की शक्ति है।’ उन्होंने आगे लिखा है, 'लंदन तक तख़त हिला आख़िर सुखदेव राजगुरू नाल जदौं.... दिल्ली विच ​पग्ग बसंती पा गुरुआँ दी क़ुरबानी बोली।'' 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है, ‘मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर करोड़ों देशवासियों के ह्रदय में आजादी की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह को नमन।’
 
केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है, ‘महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भुलाएगा।’
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है, ‘शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’
 
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया है, ‘क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी निडरता और देशभक्ति की भावना हमें हमेशा प्रेरित करेगी।’ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने टि्वटर पर लिखा है, ‘शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान किया। हमें उन्हें सलाम करते हैं।’
 
रसायन, उर्वरक और संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने ट्वीट किया है, ‘शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करेंगी।’
 
रेत की कलाकृतियां बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक ने शहीद भगत सिंह की रेत की प्रतिमा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कलाकृति की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, ‘क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि।’ 
 
केन्द्रीय कानून एवं न्याय तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है, ‘हमारे स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नेता शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’
 
राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने लिखा है, ‘क्रांतिकारी और भारत के वीर सपूत शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। इंकलाब जिंदाबाद।’ राजद नेता, बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, ‘महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी को तहे दिल से श्रद्धांजलि। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को याद रखेगा।’
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कार्यालय ने ट्वीट किया है, ‘भारत माता के बहादुर सपूत शहीद भगत सिंह को आज उनकी जयंती पर शत शत नमन।’ 
 
कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश में गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है, ‘माँ भारती के सच्चे सपूत, अमर बलिदानी शहीद भगत सिंह की जयन्ती पर नमन!’ गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सिंधिया वहां के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि करिश्माई भारतीय समाजवादी क्रांतिकारी भगत सिंह को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महज 23 वर्ष की आयु में उनके अन्य साथियों के साथ 23 मार्च, 1931 को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी।
 
भगत सिंह और उनके साथ बटुकेश्वर दत्त ने अप्रैल 1929 में केन्द्रीय संसद (सेन्ट्रल एसेम्बली) में बिना छर्रे वाला बम फेंका और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। बम फेंकने के बाद दोनों वहां से भागे नहीं बल्कि स्वयं को गिरफ्तार करवाया। इसी के बाद चले मुकदमे में भगत सिंह को फांसी की सजा दी गयी थी। (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख